किसी भी साइज़ की फ़ाइलें अपलोड करें, एडिट करें और शेयर करें

हमारा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड, AI-संचालित फ़ाइल शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म आपको किसी भी डिवाइस पर किसी भी साइज़ की फ़ाइलें अपलोड करने, उनमें बदलाव करने और शेयर करने देता है।

फ़ाइलें अपलोड करें
यहाँ क्लिक करें या अपनी
फ़ाइलें खींचकर छोड़ें
4GB तक मुफ़्त
131 मिलियन
शेयर की गई फ़ाइलें
7.6 पेटाबाइट
अपलोड हुआ

4.8/5 औसत रेटिंग

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

LimeWire क्या है?

LimeWire एक फ़ाइल शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म है। आप फ़ाइल डालते हैं, आपको एक लिंक मिलता है और वही लिंक आप आगे भेज देते हैं — न कोई सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करना है, न शुरू करने के लिए अकाउंट। शेयरिंग के साथ-साथ यहाँ इमेज, वीडियो और डॉक्यूमेंट के लिए AI टूल्स भी चलते हैं। नाम वही है जो 2000 के दशक के पीयर-टू-पीयर प्रोग्राम का था, और सोच भी वही — लोगों के बीच फ़ाइलें पहुँचाना — बस अब यह ब्राउज़र में चलने वाली सेवा के तौर पर नए सिरे से बना है।

क्या LimeWire अब भी चल रहा है?

हाँ। LimeWire चालू है और रोज़ इस्तेमाल होता है: इसके ज़रिए 131 मिलियन फ़ाइलें शेयर हो चुकी हैं और 7.6 पेटाबाइट डेटा अपलोड हुआ है। पुराना पीयर-टू-पीयर नेटवर्क 2010 में बंद हो गया था; नाम 2022 में लौटा — उसी फ़ाइल शेयरिंग और AI प्लेटफ़ॉर्म के रूप में, जो आप अभी देख रहे हैं।

क्या LimeWire इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

फ़ाइलें आपके डिवाइस से निकलने से पहले ही एन्क्रिप्ट हो जाती हैं और स्टोरेज में भी एन्क्रिप्टेड रहती हैं। बिना अकाउंट शेयर करने पर चाबी आपके डिवाइस पर ही रहती है और लिंक के भीतर ही सफ़र करती है — यानी आपका भेजा हुआ लिंक जिसके पास नहीं है, वह फ़ाइल खोल ही नहीं सकता, हम भी नहीं। इंस्टॉल करने को कुछ है ही नहीं, इसलिए रास्ते में कुछ साथ ले आने वाला कोई इंस्टॉलर भी नहीं है।

फ़ाइल शेयर करने के लिए क्या अकाउंट ज़रूरी है?

नहीं। बिना अकाउंट आप एक बार में 4 GB तक भेज सकते हैं और लिंक 3 दिन तक चलता है। मुफ़्त अकाउंट रोज़ाना की सीमाएँ बढ़ा देता है और 40 GB स्टोरेज देता है; पेड प्लान में एक ट्रांसफ़र 500 GB तक जाता है और लिंक की कोई एक्सपायरी नहीं होती।

मैं कितनी बड़ी फ़ाइल भेज सकता हूँ?

बिना अकाउंट या मुफ़्त प्लान पर एक ट्रांसफ़र में 4 GB तक, Pro पर 250 GB और Pro+ पर 500 GB। फ़ाइल के प्रकार पर कोई पाबंदी नहीं है — वीडियो, आर्काइव, डिज़ाइन फ़ाइलें और कच्ची फ़ुटेज, सब एक ही तरह से जाते हैं।

मेरी फ़ाइलें कितने समय तक ऑनलाइन रहती हैं?

मुफ़्त प्लान पर और बिना अकाउंट किए गए अपलोड पर तीन दिन, और गिनती अपलोड पूरा होने के पल से शुरू होती है। Pro और Pro+ पर लिंक अपने आप खत्म नहीं होते, और चाहें तो आप खुद एक्सपायरी की तारीख तय कर सकते हैं।

क्या LimeWire मुफ़्त है?

हाँ, फ़ाइलें शेयर करना मुफ़्त है और मुफ़्त ही रहेगा। पेड प्लान उनके लिए हैं जिन्हें बड़े ट्रांसफ़र, ज़्यादा स्टोरेज, लंबे चलने वाले लिंक और ज़्यादा AI क्रेडिट चाहिए — पूरा ब्योरा प्राइसिंग पेज पर है।

सभी प्लान और कीमतें देखें

पुराने LimeWire का क्या हुआ?

तेरह रिकॉर्ड कंपनियों ने 2006 में मुकदमा दायर किया था, और उसके बाद एक अमेरिकी अदालत ने 26 अक्टूबर 2010 को फ़ाइल शेयरिंग की सुविधाएँ बंद करने का आदेश दिया। Lime Wire LLC ने 2011 में समझौता कर लिया और अब वह इस ब्रांड को नहीं चलाती: LimeWire नाम 2022 में एक दूसरी कंपनी ने खरीदा, जिसने प्रोडक्ट को वेब सेवा के रूप में शुरू से नया बनाया। पुराने पीयर-टू-पीयर नेटवर्क से कुछ भी आगे नहीं लाया गया।

LimeWire का पूरा इतिहास, 2000 से आज तक